नाबालिग किशोरी को भगाने वाला किशोर दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट में गया बाल संप्रेषण गृह

0
IMG-20240629-WA0803.jpg

5 नाबालिग़ किशोरी को जून माह में ढूंढ निकालने में पुसौर पुलिस को मिली सफलता

सामना:- रायगढ़:- पुसौर पुलिस ने माह जून में अब तक पांच लापता बालिकाओं को दस्तयाब किया है । पुलिस टीम ने एक गुम बालिका को चंद्रपुर जिला सक्ती से 2 गुम बालिकाओं को जम्मू कश्मीर और 2 गुम बालिकाओं को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से दस्तयाब कर विधिवत कार्रवाई की है ।

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से दस्तयाब की गई किशोर बालिका (उम्र 17 वर्ष) के गुम के संबंध में 9 जून को बालिका की मां द्वारा थाना पुसौर में आवेदन देकर उसकी नाबालिक लड़की के 8 जून की रात्रि बिना बताए घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।

थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/2024 धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरमियान बालिका को उसके हम उम्र लड़के द्वारा भाग ले जाने की जानकारी मिली ।

गुम बालिका एवं संदेही बालक दोनों की लगातार पतासाजी किया जा रही था कि आज बालिका को सारंगढ़ में देखे जाने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पुसौर अपने स्टाफ के साथ सारंगढ़ रवाना हुए और गुम बालिका और विधि के साथ संघर्षरत बालक को थाना लाये । ई

किशोरी  पूछताछ में किशोर बालक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाना और शारीरिक संबंध स्थापित करना बताई।

बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 366 376(2)(ढ) आईपीसी 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित कर विधि के साथ संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया जहां रिमांड स्वीकृत होने पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह दाखिल किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *