पुसौर-अधेड़ ने की किशोरी से छेडखानी,शीलभंग,पोक्सो एक्ट में गया रिमांड पर

0
IMG_20240629_204902.jpg

सामना- रायगढ़- पुसौर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

थाना पुसौर में किशोरी ने गांव में किराना दुकान चलाने वाले हेमसागर गुप्ता पर गंदी हरकत कर छेड़खानी करने का लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

किशोरी के लिखित आवेदन पर आरोपी हेमसागर गुप्ता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 354 आईपीसी, 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

किशोरी ने बताया कि वह 28 जून की शाम हेमसागर गुप्ता के किराना दुकान पेन लेने गई थी,जहां हेमसागर ने उस पर अभद्र टिप्पणी की, वह पेन लेकर घर आ गई, रात करीब 9 बजे कुछ और सामान खरीदने दोबारा दुकान गई तो हेमसागर ने उसे अकेली पाकर छेड़खानी किया,जिसके बाद वह विरोध कर भागते हुए घर आई और घरवालों को घटना की जानकारी दी।

किशोरी के बताया कि पूर्व में भी दो-तीन बार हेमसागर ने उसके साथ छेड़खानी की थी।

पुसौर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमसागर गुप्ता (उम्र 58 वर्ष) को शीलभंग और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *