November 22, 2026

रायगढ़ समेत 12 ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMG_20240629_090401.jpg

Samna Weather Update in Chhattisgarh – छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव है वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से 17 जुलाई तक यानी पांच दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक (17 जुलाई तक) मौसम खराब रहेगा।

इन 3 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट:- मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 17 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा साथ ही विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर मुसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन 12 जिलों में यलो अलर्ट:- मौसम विभाग ने रायगढ़,सूरजपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, गरियाबाद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement Carousel