November 23, 2026

CG IAS Transfer आयुक्त,अपर आयुक्त और प्रबंध संचालक का तबादला

IMG_20240628_133031.jpg

सामना -CG IAS Transfer छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने आयुक्त,अपर आयुक्त और प्रबंध संचालक के तबादला आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक़ श्याम लाल धावड़े, आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

श्याम लाल धावड़े, भा.प्र.से. द्वारा प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

 डोमन सिंह,अपर आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार अपर आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

विनीत नंदनवार,प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

अभिषेक अग्रवाल,  प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया  है।

Advertisement Carousel