November 23, 2026

सारंगढ़- जल्दी पहुंच रहा हूं घर,फिर युवक का मिला शव, निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला

IMG-20240724-WA0843.jpg

सामना- सारंगढ़ – पूर्ववर्ती रायगढ़ जिला और वर्तमान सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला विकास खण्ड के गांव कमरिद के 45 वर्षीय युवक हरिराम पटेल की निर्मम हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

मृतक हरिराम का शव अपने घर कमरीद जाने के दौरान गांव के पूर्व पड़ने वाले नाले के पास पाया गया है।मृतक को प्रथम दृष्ट्या देखने से ही निर्मम तरीके से हत्या किये जाने की आशंका जताई जा है।

परिजनों से की थी बात– 23 जुलाई की शाम मृतक हरिराम ने बकायदा घर पहुंचने के पूर्व अपने मोबाईल से घरवालों से बातचीत की और बताया कि वह साथ रास्ते में है जल्द ही घर पहुंच जाएगा।

शव देखकर पैरों तले खिसकी ज़मीन:– परिजन आश्वस्त थे कि थोड़ी ही देर में हरिराम घर लौट आएगा, लेकिन जब वह रात में देर तक घर नही पहुंचा तब किसी अनहोनी की आशंका से भयभित परिजनों ने खोजबीन की। गांव के नाले किनारे का मंजर देख उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई,क्योंकि हरिराम का शव विभत्स रूप में वहां पड़ा हुआ था।

पुलिस की जांच जारी — इधर इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी आग की तरह कमरीद और आस पास के गांव में फैल गई।जिसके बाद बरमकेला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताओं की पूर्ति करते हुए सघन जांच पड़ताल जारी कर दिया ग है।

बहरहाल यह पता नहीं लग सका है कि हरिराम की हत्या किसने और क्यों की… पुलिस की जांच जारी है

Advertisement Carousel