November 23, 2026

Raigarh- NH 49 पर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,राहगीरों से चोरी करने रात में घूमा करते थे आरोपी

IMG-20240724-WA0935.jpg

सामना – रायगढ़- कोतरारोड पुलिस को नेशनल हाईवे 49 पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी की मोबाइल, डिजीटल घड़ी,नगद रुपए और आरोपियों की बाइक जप्त कर आरोपियों को चोरी के अपराध में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ।

दरअसल 3 जुलाई 2024 को थाना कोतरारोड में कन्हैया खड़िया निवासी ग्राम बनहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह रायगढ़ के मोबाइल शॉप में काम करता है, 2 जुलाई की रात ड्यूटी के बाद रायगढ़ से अपने मोटर सायकल पर घर बनहर जा रहा था कि रात करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे 49 में गेजामुड़ा चौक के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर हैंडल में अपने बैग को लटका कर कुछ दूरी पर पेशाब कर रहा था।उसी समय दो लड़के मोटरसाइकिल में आकर रुके फिर वहां से चले गए । कन्हैया जब मोटरसाइकिल के पास आया तो देखा उसके मोटरसाइकिल पर रखा बैग नदारद था।

थाना कोतरारोड में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर रवाना हुए और गेजामुड़ा चौक और NH 49 के दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की ।

इसी दरमियान गेजामुड़ा चौक पर जूटमिल क्षेत्र के दो युवक योगेश चौहान उर्फ गोलू तथा चंद्रकांत बंजारे को मुंह पर कपड़ा बांधकर हाईवे पर घूमते देखे जाने की सूचना मिली।

मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने दोनों संदेही की पतासाजी करते हुए जोरापाली में दबिश दी,जहां से दोनों वहां से भाग गए थे ।

पुलिस दोनों की पतासाजी करते हुए उनके घर पहुंची और दोनों संदेही- चंद्रकांत बंजारे और योगेश चौहान उर्फ गोलू दोनों निवासी राजीव नगर जूटमिल को हिरासत में लिया ।

NH पर चोरी करने के इरादे से घूमा करते थे आरोपी –

दोनों आरोपियों ने सख्ती से पूछताछ में बताया कि वह हाईवे में मोटर सायकल पर राहगीरों से चोरी के इरादे से रात में घूमा करते हैं और मौका देखकर चोरी को अंजाम देते हैं । उन्होंने 2 जुलाई की रात एक युवक के मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगा बैग चोरी कर भाग जाना स्वीकार किया जिसमें मोबाइल, डिजिटल घड़ी,बैग, रेनकोट, टिफिन और रुपए मिले थे।

आरोपियों के मेमोरेंडम पर 2 एंड्राइड मोबाइल, एक डिजिटल घड़ी, बैग, रेनकोट, टिफिन, घटना में प्रयुक्त होंडा SP 125 मोटरसाइकिल, खर्च के बाद बचे 3000 रुपए की जप्ती की गई है ।

पूर्व में भी चोरी और लूट में शामिल रहा एक आरोपी —

आरोपी योगेश चौहान को कोतरारोड और जूटमिल पुलिस ने पूर्व में चोरी और लूट के मामले में चालान किया है, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आरोपी पर पुलिस ने निगाह रखी हुई थी ।

Advertisement Carousel