November 22, 2026

ओपी चौधरी के निर्देश पर 188 परिवारों को 3 करोड़ की लंबित राशि मिली

IMG-20240807-WA1227

सामना- आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्री ओ.पी. चौधरी ने लंबे समय से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित भुगतान के लिए धनराशि वापसी के निर्देश दिए हैं। इस पहल के परिणामस्वरूप लगभग 188 परिवारों को 3.01 करोड़ मंडल द्वारा वापस किए गए हैं।

 

गृह निर्माण मण्डल के आयुक्त कुंदन कुमार ने बताया कि मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को देर से भुगतान के मुद्दे को हल करना था। विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा पात्र हितग्राहियों को धन वापसी की गई है।

 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अपनी कार्यप्रणाली के सरलीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है, जिससे मंडल द्वारा आमजनों को अधिक सरलीकृत, संवेदनशील आवश्यक तथा पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं प्रदान किया जा सके।

Advertisement Carousel