November 22, 2026

पार्षद प्रतिनिधि पर हमले के मामले में आरोपी पक्ष ने रखी यह मांग, सौंपा ज्ञापन

IMG-20240817-WA0819.jpg

सामना- रायगढ़ – भाजपा के पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि मुक्तिनाथ बबुआ पर 14अगस्त को हुए हमले के मामले में अब हमलावरों के परिजनों, क्षेत्रवासियों ने रायगढ़ विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से ज्ञापन सौंपकर इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दरअसल 14 अगस्त को सिद्धी विनायक कालोनी में  भाजपा नेता मुक्तिनाथ प्रसाद पर हमला किया गया था, जिस पर मुक्तिनाथ ने थाना कोतवाली में इंदिरा नगर के निवासी  श्रेयांश ठाकरे और रुपेश खरे के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया है।

वहीं दूसरी ओर आवेदनकर्ताओं (हमले के आरोपी पक्ष) का कहना है कि भाजपा नेता मुक्तिनाथ के सिद्धि विनायक कॉलोनी निवासी भांजे का कुत्ते के लेकर दोनों लड़कों से विवाद हुआ था बाद में घटना स्थल पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई लेकिन राजनैतिक दबाव में दोनों(श्रेयांश ठाकरे और रुपेश खरे) पर लूटपाट का झूठा अपराध पंजीबद्ध किया है जिससे पूरे मोहल्ले व्यथित और दुखी हैं। इसलिए उनका कहना है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो

साथ ही यह भी कहा है कि यदि वास्तव में जो घटना घटित हुई है तो उस पर कार्रवाई हो अगर निर्दोष के विरुद्ध राजनैतिक के दबाव में अविधिक कार्यवाही की जाती है तो हम सब नगर क्षेत्रवासी उस कार्रवाई का शांतिपूर्ण ढंग से निरोध करने के लिये बाध्य होगे।

Advertisement Carousel