November 23, 2026

महाराष्ट्र मंडल का 85 वां गणेशोत्सव,15 फीट के विराजेंगे बप्पा

Screenshot_20240906_193424_Chrome.jpg

सीएम विष्णु देव साय,सांसद राधेश्याम  राठिया,ओपी चौधरी करेंगे आरती

सामना- रायगढ़ – महाराष्ट्र मंडल द्वारा 85 वें सार्वजनिक गणेशोत्सव का शुभ आयोजन हर बार की तरह इस बार भी बड़ी भव्यता के साथ किया जा रहा है। नटवर स्कूल परिसर में गणेश चतुर्थी के पहले दिन इस गणेशोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,सांसद राधेश्याम  राठिया,रायगढ़  विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी आरती में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र मंडल द्वारा विगत 84 वर्षों से भव्य रूप से गणपति महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है।  दस दिनों तक बप्पा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है,इस बार 85 वें वर्ष में भी बड़ी भव्यता के साथ  यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है,महाराष्ट्र मंडल द्वारा किए जाने वाले इस गणपति महोत्सव की ख़ासियत ही यही है कि शहर में सबसे बड़े गणपति बप्पा यहां विराजमान किए जाते हैं। इस बार 15 फीट के बप्पा यहां विराजमान किए जाएंगे।

महाराष्ट्र मंडल समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दस दिनों तक हर दिन अलग अलग गणमान्यों द्वारा आरती की जाएगी।इसके पहले दिन की  आरती में सीएम विष्णु देव साय,सांसद राधेश्याम  राठिया,ओपी चौधरी शामिल होंगे।

  गौरतलब है कि  महाराष्ट्र मंडल द्वारा 2008 से नटवर स्कूल परिसर में  सार्वजनिक गणेशोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले बूजी भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता था।

Advertisement Carousel