November 23, 2026

बप्पा की आरती में शामिल हुए राजेश भारद्वाज,सलीम नियारिया, प्रशांत पांडेय

IMG-20240908-WA1742.jpg

सामना- रायगढ़ – 7 सितंबर से विघ्नहर्ता गणपति बप्पा  की पूजा आराधना का शुभ महोत्सव शुरू हो चुका है,शहर के पंडालों में बप्पा विराजमान हो गए हैं।इसके साथ ही महाराष्ट्र मंडल द्वारा 85 वें सार्वजनिक गणेशोत्सव का शुभ आयोजन हर बार की तरह इस बार भी बड़ी भव्यता के साथ किया जा रहा है। नटवर स्कूल परिसर में इस बार गणपति की 15 फीट की प्रतिमा विराजमान की गई है।

महाराष्ट्र मंडल समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दस दिनों तक हर दिन अलग अलग गणमान्यों द्वारा गणपति जी की आरती की जाएगी।इसके पहले दिन की आरती में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,सांसद राधेश्याम  राठिया, रायगढ़ विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्रीओपी चौधरी शामिल हुए, वहीं दूसरे दिन  राजेश भारद्वाज (वरिष्ठ कांग्रेस नेता),प्रशांत पांडे ( भोजपुरी समाज अध्यक्ष) सपरिवार और वरिष्ठ पार्षद शेख सलीम नियारीया आरती में शामिल हुए।समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बप्पा की आरती  समय रात 8:30 बजे की जाती है,जिसमें आमजन श्रद्धालु भी सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

 

Advertisement Carousel