November 23, 2026

CG Transfer- बदले गए कलेक्टर और आयुक्त, समान्य प्रशासन विभाग ने किया आदेश जारी

Screenshot_20240914_202226_OneDrive.jpg

सामना-CG Transfer–छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने  शनिवार को आदेश जारी करते हुए दो जिले के कलेक्टरों और भिलाई आयुक्त को नवीन पदस्थापना सौपी है।

जारी आदेश के अनुसार विजय दयाराम कलेक्टर जिला बस्तर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी(CEO), छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के पद पर पदस्थ किया गया है।

विजय दयाराम के. द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण का कार्यभार ग्रहण करने पर  राजेश सिंह राणा, भा.प्र.से. (2008) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, केड़ा तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण केवल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

इसके अलावा हरीष एस कलेक्टर सुकमा को  कलेक्टर जिला बस्तर के पद पर पदस्थ  किया गया है।देवेश कुमार ध्रुव, आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई को कलेक्टर जिला सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया है।

Advertisement Carousel