November 23, 2026

IED blast-आईईडी बलास्ट में पांच जवान घायल

Screenshot_20240929_101836_Chrome.jpg

IED Blast in Chhattisgarh

सामना – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीजापुर जिले के गुंडम क्षेत्र की है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सीआरपीएफ के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement Carousel