November 23, 2026

Chhattisgarh चार साल पहले मृत लोगों ने की मारपीट!थाने में की गई शिकायत

n6329431551727593305650bf5d2b6b636e4c1eda55c6f0a28fe282370354405a3e14b2f9676504fb52b449.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है,यहां एक व्यक्ति ने दो मृत लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।जांच में जुटी पुलिस खुद दंग रह गई है।

जिसके बाद मृतकों के परिजन शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दरअसल सीताराम नाम के एक व्यक्ति ने सूरजपुर एसपी ऑफिस पहुंचकर एक लिखित शिकायत दी। जिसमें उसका आरोप है कि उसके साथ गांव के राम प्रसाद, रामधन सहित 11 लोगों ने मारपीट की है।शिकायत के आधार पर  लटोरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी तो पुलिस खुद चौंक गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जिन 11 लोगों के ऊपर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, उसमें से दो व्यक्ति राम प्रसाद और रामधन की मौत 2020 और 2021 में हो चुकी है।

मृतकों का मृत्यु प्रमाण पत्र भी पुलिस को दिया गया है,ऐसे में पुलिस के सामने भी सबसे बड़ा सवाल यह था कि जिनकी मौत 4 साल पहले हो चुकी है, वह किसी के साथ मारपीट कैसे कर सकते हैं ? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,वहीं मृतक के परिजन शिकायतकर्ता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement Carousel