November 14, 2026

स्वर्ण मंदिर के बाहर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम पर चली गोली

Screenshot_20241204_095610_Dailyhunt.jpg

सामना – अमृतसर- पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार की सुबह गोली चली है।

हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए हैं।यह घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर घटी जहां सुखबीर बादल पहरेदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

इसी बीच एक शख्स ने अचानक उन पर गोली चला दी, गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वहां उपस्थित लोगों ने गोली चलाने वाले को पकड़ लिया…

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल

आरोपी की पहचान गुरदासपुर के डेराबाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह दल खालसा का सदस्य है। 2013 में UAPA में गिरफ्तार हुआ था। गोली चलाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नारायण सिंह आरोप से गोल्डन टेंपल के गेट पर पहुंचता है। जब वह सुखबीर बादल के करीब पहुंचा तो कमर के नीचे छिपाकर रखे गए पिस्टल को निकाल कर फायरिंग करने लगता है।

सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात कुछ सेवादारों की तुरंत हमलावर पर नजर पड़ जाती है और उसे पकड़ लिया जाता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि गोली सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाकर चलाई गई लेकिन मिस हो गई और टेंपल के गेट पर जा लगी।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS