November 14, 2026

पंचायत एवं ग्रामीण  विकास विभाग में तबादले,रायगढ़ से 4 अधिकारी बदले गए

Screenshot_20241205_093246_Chrome.jpg

सामना -छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी और सहायक परियोजना अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कई जिलों के 9 अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें  नवीन पदस्थापना सौंपी गई है

इन मुख्य कार्यपालन अधिकारियों/सहायक परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला

पन्नालाल धुर्वे जनपद पंचायत. पुसौर(रायगढ़)को जनपद पंचायत पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा भेजा गया है।

अभिषेक बनर्जी, (जिला पंचायत रायगढ़) को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पुसौर (रायगढ़) पदस्थ किया गया है

सुश्री भाग्यश्री मिश्रा(जनपद पंचायत रायगढ़) को जिला पंचायत बिलासपुर…..राजेश साहू, जिला पंचायत रायगढ़ से (प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जनपद  पंचायत रायगढ़ का प्रभार मिला है।

अमित कुमार सेन सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत मुंगेली को जनपद पंचायत कुरूद, जिला-धमतरी

बी.आर. वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जन.पंचा. कुरूद, (धमतरी)को जिला पंचायत मुंगेली

रोहित नायक,(मुख्य कार्यपालन अधिकारी), जनपद पंचायत पलारी,बलौदाबाजार-भाटपारा को जनपद पंचायत जांजगीर-चांपा

आकाश सिंग,जनपद पंचायत बलोदा(जांजगीर-चांपा) को जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा(कबीरधाम),इसी तरह सुरेश कंवर जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा(कबीरधाम) को बेमेतरा की जिम्मेदारी मिली है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS