November 1, 2026

Raigarh -अंजान कॉलर से बात करते ही उड़ गए अकाउंट से 54 हज़ार रुपए

n644282982173475453950240742e6411b3340313dd83041c890ab26f657e1842d1a05bcae7034938a1b08e.jpg

बच्चे की फीस जमा करने के बहाने ऑनलाइन ठगी

सामना – रायगढ़ – ऑनलाइन ठगी के नए और अनोखे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं,एक बार फिर रायगढ़ से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें ना ही पीड़िता ने ओटीपी शेयर किया और ना ही किसी प्रकार का कोई ऐप डाउनलोड किया फिर भी वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई।

ताज़ा मामला स्कूल की फीस जमा करने के बहाने से ऑनलाइन ठगी का सामने आया है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां रायगढ़ के राजीव नगर में संचालित न्यू होराईजन स्कूल के  ऑफिस स्टॉफ से छात्र की फीस जमा के नाम पर 54 हज़ार की ऑनलाइन ठगी की गई है।

फीस जमा करने के नाम पर ठगी

ठग की शिकार हुई स्कूल स्टॉफ ने बताया कि उनके स्कूल के डायरेक्टर के पास अनजान फोन कॉल आया जिसमें उस अनजान व्यक्ति ने एक छात्र की फीस जमा करने की बात कही। जिसके बाद स्कूल के डायरेक्टर ने अकाउंट डिपार्टमेंट की गीतिका यादव को उस नंबर पर बात करने के लिए कहा

बातों में फंसाकर की ठगी

ऑफिस स्टॉफ गीतिका ने उस अनजान नंबर पर फोन किया। अनजान कॉलर नें चौथी क्लास के एक बच्चे का नाम लिया और कहा कि उस छात्र की फीस ऑनलाइन जमा करनी है, लेकिन उस नाम का कोई भी छात्र न्यू होराइजन स्कूल की चौथी क्लास में नहीं पढ़ता था, लिहाजा ऑफिस स्टॉफ गीतिका नें कॉलर को इस बात की जानकारी दी कि ऐसा कोई भी छात्र यहां नहीं पढ़ता है।

लेकिन अनजान कॉलर ने किसी तरह गीतिका को अपनी बातों में फंसाए रखा और इसी बीच गीतिका के अकाउंट से 54 हज़ार रुपए निकले जाने का मैसेज आया। अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी कि शिकायत गीतिका नेकोतवाली थाने में की है।

अंजान कॉलर का फोन उठाना पड़ा भारी

गीतिका के मुताबिक उसने न ही कॉलर से कोई OTP शेयर कि और न ही कोई ऐप डाऊनलोड किया। गीतिका अपने गूगल पे नंबर से ही अनजान कॉलर से फोन पर बात की थी और इसी बीच किसी अन्य नंबर में उसके खाते का पैसा अपने आप ही ऑनलइन ट्रांसफर हो गया ।