October 31, 2026

IAS मुकेश कुमार बंसल बने सीएम के सचिव,अमित कटारिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IMG-20241222-WA0570.jpg

हेल्थ सेक्रेटरी बने अमित कटारिया

Samna- IAS Posting – छत्तीसगढ़ शासन ने दो IAS अधिकारियों के पोस्टिंग में बदलाव किया है।

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रविवार को जारी किए गए आदेश में IAS अमित कटारिया को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही IAS अमित कटारिया द्वारा सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर IAS मनोज कुमार पिंगुआ, को अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग और अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग केवल अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। शेष प्रभार यथावत् रहेंगे।

IAS मुकेश कुमार बंसल,सचिव, (वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर एवं अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कौन हैं अमित कटारिया

IAS अधिकारी अमित कटारिया वही IAS हैं, जो PM मोदी से काला चश्मा लगाकर मिले थे, इस दौरान जमकर बवाल हुआ था,उन्हें नोटिस भी मिला था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेता को ‘गेट आउट’ भी कहा था। 2004 बैच के IAS अधिकारी अमित कटारिया रायपुर और बस्तर में अहम पदों पर थे. 2017 से वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के पद पर सेवा दे रहे थे. वहीं, अब एक बार फिर 7 साल बाद बड़ी जिम्मेदारियों के साथ आईएएस अमित कटारिया सेंट्रल डेप्यूटेशन से छत्तीसगढ़ वापस लौट गए हैं।

Loading

LETEST POSTS