November 23, 2026

IBC24 न्यूज़ चैनल के संवाददाता से अभद्र व्यवहार करने पर फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर का तबादला

IMG-20250104-WA0954.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के IBC24 न्यूज़ चैनल के संवाददाता संदीप शुक्ला से अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर को पद से हटाते हुए ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।

उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद के वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी( फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर) नरेश चन्द्र पर  IBC24 न्यूज चैनल संवाददाता संदीप शुक्ला से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है,जिस पर वन विभाग ने यह कार्रवाई की  है।

वन विभाग की ओर से जारी आदेश में अभद्र व्यवहार की घटना की  जॉच करने के आदेश दिए गए हैं, तथ्यात्मक जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए उपनिदेशक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व को आदेशित किया गया है और 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।

वहीं नरेश चन्द्र देवनाग को तत्काल प्रभाव से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, धमतरी वनमंडल के पद पर पदस्थ किया गया है।

Advertisement Carousel