November 23, 2026

एक साथ होंगे निकाय और पंचायत चुनाव -श्याम बिहारी जायसवाल

n6467205061736323907465bb23984bbdc740c940861373add40378f2f5d25d292d1538ddce3cac2ce86d74.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। 15 जनवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत एक साथ कराने की मंशा जाहिर की है। सरकार पूरी तरह से गंभीर है।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ संभव नहीं- डिप्टी सीएम अरुण साव

इससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा था …”कि निकाय-पंचायत चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है,” निकाय-पंचायत चुनाव की तारीख अलग-अलग होगी। उन्होंने बताया कि निकाय-पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग चरणबद्ध होगा, लेकिन दोनों चुनाव के लिए आचार संहिता एक साथ लगेगी।

Advertisement Carousel