November 23, 2026

Raigarh बीजेपी से पार्षद के लिए सामने आया देवदत्त साहू का नाम

IMG-20250110-WA0431.jpg

सामना – रायगढ़ शहर का वार्ड क्रमांक 42 बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है,जो सोनूमुड़ा,अमली भौना,बजरंग पारा,इंदिरा आवास और न्यू ट्रांसपोर्ट नगर जुड़ा है।

इस बार आरक्षण की प्रकिया में यह वार्ड  सामान्य सीट से बदलकर पिछड़ा वर्ग मुक्त हो गया है जिससे इस वार्ड में भी अब भाजपा में जमीनी रूप से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी  अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है।

वार्ड क्रमांक 42 में भाजपा की पकड़ मजबूत है,इस वार्ड में पिछड़ा वर्ग वोटरों की संख्या भी अधिक है इस बार यह वार्ड पिछड़ा वर्ग मुक्त होने के बाद दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है इन दावेदारों में से एक नाम देवदत्त साहू है, देवदत्त साहू ने भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश कर दी है।

देवदत्त साहू ने वर्ष 2014 से राजनीतिक सफ़र की शुरुवात की जब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा,हालांकि यह चुनाव जीत नहीं सके लेकिन उन्होंने वार्डवासियों के हृदय में एक अलग पहचान जरूर स्थापित कर ली,जिसके बाद देवदत्त बीजेपी में शमिल हो गए,वर्तमान में वह बूथ क्रमांक 96 के प्रेसिडेंट भी हैं,साथ ही बीजेपी से जूटमिल एरिया के चिकित्सा प्रकोष्ठ उनके पिता स्व. बाबूलाल साहू ने भी लंबे समय तक बीजेपी से जुड़कर के कार्यकर्ता रूप में काम किया था।

देवदत्त साहू इस क्षेत्र में जन हितैषी कार्यों को लेकर हमेशा अग्रणी रहते हैं।भाजपा के एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के रूप में देवदत्त साहू अपने कर्तव्यों का पालन बड़े ही ईमानदारी के साथ किया है। संघ की विचारधार पर कदम से कदम मिलाकर चलने वाले एक कट्टर हिंदुत्वादी चहरा माने जाते हैं। अपने क्षेत्र में जनसेवा की भावना के कारण इन्होंने अपनी जमीनी पकड़ लोगों में बनाई है।

देवदत्त साहू ने राजनीति के अलावा चिकित्सा कार्य के लिए भी विशेष रूप से जाने पहचाने जाते हैं,देवदत्त साहू की दावेदारी सामने आते ही क्षेत्रवासियों में खुशी है। इस क्षेत्र के लोगों का मानना है  कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ता स्वच्छ छवि वाले व्यक्तित्व को भाजपा चुनावी रण में सामने रखेगी तो निश्चित तौर पर यह सीट एक मर्तबा फिर भाजपा की झोली में होगी।

Advertisement Carousel