October 31, 2026

छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से लगेगी आचार संहिता

Screenshot_20250107_091906_Chrome.jpg

एक चरण में नगरीय निकाय चुनाव,पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे

सामना – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 20  जनवरी से आचार संहिता लगेगी, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन  18 जनवरी को होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अहम बैठक शुरू हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस कॉनफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। ऐसे में 20 जनवरी को आचार संहिता लगेगी ।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 20 जनवरी तक प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, और महज एक महीने के अंदर ये चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में और पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो सकते हैं।

Loading