November 19, 2026

Raigarh महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पहुंचा जेल

IMG-20250120-WA1133.jpg

सामना -रायगढ़ -घर घुसकर महिला से दुष्कर्म करने,धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।मामलारायगढ़ जिले के थाना घरघोड़ा  का है।

जहां स्थानीय महिला ने आरोपी प्रेमदास महंत के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट  दर्ज कराई गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमदास महंत (40) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

महिला के अनुसार, 11 जनवरी 2025 की रात आरोपी प्रेमदास महंत महिला के घर में चोरी-छिपे घुस आया था। जब महिला ने प्रेमदास को घर में देखी तो उसने शोर मचाया, इसके बाद आरोपी ने महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और भाग गया।

महिला ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दी और थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध संख्या 13/2025, धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बी. एन. एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई और उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस मामले में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त (थाना कोतरारोड़), सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह और उनके सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Carousel