October 30, 2026

आम आदमी पार्टी ने किया महापौर प्रत्याशी का ऐलान,दूसरी लिस्ट जारी

Screenshot_20250124_174643_X.jpg

बिलासपुर महापौर के लिए खगेश चंद्राकर उम्मीदवार घोषित

सामना -छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने आज शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें नगर निगम बिलासपुर के लिए महापौर प्रत्याशी का ऐलान किया गया है।

आम आदमी पार्टी ने खगेश चंद्राकर को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। उसके साथ ही नगर पालिका परिषद कटघोरा के लिए अध्यक्ष,जांजगीर चांपा के नगर पंचायत खरौद लिए वार्ड प्रत्याशी और नगर निगम दुर्ग के लिए वार्ड प्रत्याशी की घोषणा की है।

आप की पहली सूची में जिलों में पार्टी ने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची 23 जनवरी को जारी की थी…

आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची https://www.samna.in/?p=25337

जांजगीर चांपा जिले में नगर पंचायत वार्ड प्रत्याशी

नगर निगम दुर्ग में वार्ड प्रत्याशी

नगर पालिका परिषद कटघोरा अध्यक्ष, वार्ड पार्षद

इसके अलावा आप पार्टी ने  कांकेर, बसना और महासमुन्द के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिनमें नगर पंचायत बसना अध्यक्ष और वार्ड पार्षद,नगर पालिका परिषद कांकेर अध्यक्ष और  नगर पालिका परिषद महासमुन्द के लिए अध्यक्ष और 11 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की है।