कांग्रेस के महापौर और पार्षद प्रत्याशी का नामांकन रद्द

0
n64996174817383199410296aea136fe8892d2eb5c9d6989b12032c35069929164c2143f4cbe02b6c1ad91a.jpg

सामना छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है,एक तरफ बीजेपी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है,तो वहीं कांग्रेस को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है,आवेदन यह कहते हुए रद्द किया गया है कि वो निगम में ठेकेदारी करते हैं। इसलिए विजय गोलछा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हित रखते हैं।

कई घंटे दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस चली और इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर इंदिरा देवहारी ने आवेदन निरस्त करने का आदेश दे दिया।

कांग्रेस को पहले भी लग चुका है झटका

कांग्रेस को यह दूसरा झटका है, विजय गोलछा से पहले कांग्रेस के एक पार्षद प्रत्याशी राकेश लुनिया का नामांकन रद्द हो गया,वो जिले के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से प्रत्याशी थे।उनकी पिछड़ा वर्ग जाति को लेकर आपत्ति लगाई गई थी। वो ओबीसी आरक्षण वाली सीट पर पिछड़ा वर्ग जाति को साबित नहीं कर पाए. इसलिए नामांकन रद्द कर दिया गया

वहीं, अब वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की भिड़ंत निर्दलीय प्रत्याशी से होगी।

साथ ही विश्रामपुर नगर पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *