November 14, 2026

Raigarh मृतक के परिजनों को मिली सहायता राशि,खत्म किया चक्काजाम

IMG-20250208-WA1094.jpg

सामना – रायगढ़ के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दना बेरियर के पास ट्रेलर की चपेट में आए बरलिया निवासी युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

जिसके बाद परिजन एंबुलेंस में डालकर मृतक के शव को घटना स्थल लेकर पहुंचे,जहां बीच सड़क पर मृतक का शव और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकल रखकर चक्काजाम कर दिया।परिजनों ने मृतक परिवार के सदस्य को नौकरी और 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग की।

वहीं इस मामले में तहसीलदार मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से बात कर उन्हें चक्काजाम खत्म करने समझाइश दी और उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।

मृतक के परिजनों को 25 हजार रूपये तत्काल सहायता राशि के रूप में  दी गई है,इसके अलावा सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से दो लाख रुपए मुआवजे का आश्वासन दिया।जिसके बाद परिजनों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।

ट्रेलर की चपेट में आए दो युवक,हालत गंभीर https://www.samna.in/?p=25790

खबर अपडेट की जा रही है…

यह हादसा शुक्रवार की शाम हुआ था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी।इस टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थेजिन्हें तत्काल इलाज के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया था,जिनमें से एक युवक ने आज दम तोड़ दिया।

देखिए हादसे का सीसीटीवी फुटेज

Advertisement Carousel

LETEST POSTS