November 14, 2026

Chhattisgarh एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर,2 जवान शहीद

n6512309941739086383403c62f5f5f78eb48685ae5fc5e3f0f8c9d2ec7051abeb2ceb5c454803378d5c6e2.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए साथ ही सुरक्षा बलों के 4 जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इनमें से दो जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया अन्य दो घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर थी, बस्तर पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS