November 14, 2026

Pramotion सहायक उप निरीक्षक हुए प्रमोट, पुलिस अधीक्षक ने लगाया स्टार

IMG-20250306-WA1110.jpg

सामना – रायगढ़ जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नति प्रदान की गई। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने विजय कुमार एक्का के कंधों पर उप निरीक्षक का स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

 20 जनवरी 2025 को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी, जिसमें विजय कुमार एक्का का भी नाम शामिल था। वर्तमान में वे थाना पूंजीपथरा में पदस्थ हैं। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जिम्मेदारी का बोध कराते हुए पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS