November 14, 2026

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की दो महिला नक्सली ढेर

n65867986017436487538532f2cc9d1cbe3b81937c6e7d4b2901a5d97ca856c2ee0698c7081d9874c4d0fe3.jpg

दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख का इनाम था घोषित

Samna- मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नक्सली और हॉकफोर्स मुठभेड़ में ढेर हुई दो महिला नक्सलियों की पहचान हो गई है,जिनमें से एक छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले और दूसरी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की थी।दोनों पर 14-14 लाख का इनाम  घोषित था।

मध्य प्रदेश के मंडला-बालाघाट सीमा जो कि कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में आता है।वहां मुखबिर की सूचना पर सर्चिंग करने गई टीमों में से मोतीनाला हॉकफोर्स टीम पर 18 से अधिक नक्सलियों ने हमला कर दिया।

जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए। सर्च के दौरान दो वर्दीधारी महिला का शव बरामद किया गया। जिनके पास हथियारों के साथ सेटेलाइट फोन और दैनिक उपयोग की सामग्री मिली।

इन दोनों महिलाओं की पहचान हो गई है। दोनों पर 14-14 लाख का पहले से इनाम घोषित था। पहली परमिला (35) है, जो सुकमा छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। जबकि दूसरी ममता (30) गढ़चिरौली महाराष्ट्र की है। ममता का पति राकेश सोढ़ी जो भोरमदेव का एरिया का डीवीसीएम है।

बालाघाट आईजी संजय कुमार सिंह ने  बताया कि सर्चिंग के दौरान सुबह सात बजे के आसपास हॉकफोर्स टीम पर हमला हुआ था। लगभग डेढ़ से दो घंटे दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जिसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। पूरी संभावना है कि मुठभेड़ के दौरान और भी नक्सली घायल हुए होंगे, जिसके लिए सर्चिंग जारी है। साथ ही मुठभेड़ में एरिया कमाडर के होने की पूरी संभावना है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS