November 14, 2026

Korba-भूख हड़ताल पर बैठे सचिव की हार्टअटैक से मौत

IMG-20250415-WA1413.jpg

Samna.in – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत कुटेलामुडा निवासी सचिव की भूख हड़ताल के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

ग्राम पंचायत सचिव संघ के प्रांतिय आव्हान पर 30 वे दिन धरना प्रदर्शन में आमरन अनशन के दौरान 54 वर्षीय राजकुमार कश्यप की तबियत अचानक बिगड़ी आनन-फानन में उन्हें विनायक हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक राजकुमार कश्यप कुटेलामुंडा में सचिव के पद पर पदस्थ थे। वे उड़ता गांव के रहने वाले थे, जहां उनकी पत्नी और बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सचिवों में आक्रोश है।

हड़तालीन सचिवों का कहना है कि हमारे सचिव की मृत्यु  विष्णु देव सरकार के अड़ियल रवैया के कारण हुई है,मृतक परिवार को 1करोड़ रुपये का अनुदान राज्य शासन  द्वारा दिए जाने की मांग की है।

बेमेतरा जिला अध्यक्ष चंद्रमौल त्रिपाठी ने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि ग्राम पंचायत सचिवों को वर्ष 1995 से नियुक्त है,सभी सचिव साथियों को शासकीयकरण किया जाए।

30 वर्ष हो गये पंचायत सचिवो को कार्य करते और अब तक शासकीयकारण नही किया गया है, जबकि दूसरे  विभाग मे संविदा कर्मचारियो का शासकीयकारण कर दिया गया हैं जो पंचायत विभाग का दुर्भाग्य है। भाजपा सरकार की मोदी की गारंटी के अंतर्गत रखने और मुख्यमंत्री ने कमेटी बनाकर 30 दिन के अन्दर आदेश करने की घोषणा 7 जुलाई 2024 को इंडोर स्टेडियम रायपुर मे घोषणा की थी, उसके बाद भी आज पर्यन्त मांग पूर्ण नही हुआ।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS