November 14, 2026

रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई मां बेटी के कत्ल की गुत्थी,आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250417-WA0676.jpg

Samna.in Raigarh रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के संवरा पारा में हुई मां-बेटी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटों में सुलझाकर सनसनीखेज खुलासा किया है।

15 अप्रैल 2025 को पुसौर के संवरा पारा में भरत घोबा के निर्माणाधीन मकान के मलबे में पड़ोस की महिला उर्मिला संवरा (50 वर्ष) और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा (24 वर्ष) का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

सूचना मिलते ही एसपी  दिव्यांग पटेल, एसएपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुसौर, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ० संजीव शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए।

जांच को कई टीमों में बांटते हुए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी पहलुओं पर तेजी से काम शुरू किया गया।

घटना के संबंध में थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू हुई। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे और संदेह की कड़ी मृतिका के घर के पास किराना दुकान चलाने वाले शुभम सेठ (20 वर्ष) तक पहुंची। पूछताछ में शुभम ने न केवल अपना अपराध स्वीकारा बल्कि हत्या की पूरी योजना और क्रियान्वयन का चौंकाने वाला विवरण भी दिया।

आरोपी शुभम सेठ ने बताया कि, कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था जिससे शुभम ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात वह लकड़ी के खुरे के साथ घर से निकला, छत के रास्ते पूर्णिमा के घर में घुसा और सोती हुई पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव में जागी मां उर्मिला पर लकड़ी का खुरा और क्रिकेट के बैट से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को निर्माणाधीन मकान में ईंट से ढंककर छिपा दिया और कमरे, सीढ़ी पर लगे खून को पानी से साफ कर खुद जनशताब्दी ट्रेन से रायपुर भाग गया।

 पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त खुरा, बैट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं।

आरोपी शुभम सेठ पिता चंद्रकेतु सेठ, 20 साल  निवासी बिरसामुंडा चौक, मुडीताल, पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी शुभम सेठ

        

Advertisement Carousel

LETEST POSTS