November 14, 2026

IAS Transfer बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर,11जिलों के कलेक्टर बदले

Screenshot_20250306_145601_Chrome.jpg

मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ के नए कलेक्टर

Samna.in छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के 41 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।जिनमें 11जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।

IAS टोपेश्वर वर्मा को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

IAS जनक प्रसाद पाठक कोविशेष सचिव, वन विभाग, शिखा राजपूत तिवार को आयुक्त, आयुष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS प्रियंका शुक्ला की प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार, किरण कौशल को प्रबंध संचालक, मार्कफेड के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

IAS अवनीश कुमार शरण को आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को  संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।उनकी जगह मयंक चतुर्वेदी अब रायगढ़ के कलेक्टर होंगे

सारांश मित्तर विशेष सचिव को आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भेजा गया है. उनके स्थान पर संजय कन्नौजे, जो बालोद जिला पंचायत के CEO थे, को कलेक्टर बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को राजनांदगांव का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक जन्मेजय महोबे को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर बनाया गया है.

दिव्या उमेश मिश्रा, जो अब तक लोक शिक्षण संचालनालय में संचालक थीं, को बालोद का कलेक्टर बनाया गया है. इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जो बालोद में कार्यरत थे, अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कलेक्टर होंगे.

कुंदन कुमार को मुंगेली, नुपूर राशि पन्ना को कोंडागांव, और भगवान सिंह उइके को गरियाबंद का कलेक्टर बनाया गया है। राहुल देव, जो मुंगेली में कलेक्टर थे, अब संचालक कृषि, और आकाश छिकारा अब उप सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग होंगे। कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS