November 14, 2026

Covid 19तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना,एक्टिव केसेस 5000के करीब

Screenshot_20250601_112259_Chrome.jpg

Samna स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में कर्नाटक और दिल्ली में दो-दो मरीजों की मौत हुई है,वहीं महाराष्ट्र में तीन मरीजों के मरने की जानकारी है।

मृतकों में से एक पांच महीने का एक बच्चा भी शामिल है, जिसे सांस संबंधी समस्या थी।

देश में 22 मई को एक्टिव मरीजों की संख्या 257 थी और 31 मई तक यह संख्या बढ़कर 3,395 हो गई। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,866 हो गई।

पिछले 24 घंटे में 564 नए कोविड केस

कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में भी कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे में 564 नए कोविड केस सामने आए हैं, जिससे देशभर में एक्टिव केस की संख्या 4,866 तक पहुंच गई है। इसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग और सरकार भी अलर्ट मोड में हैं। लोगों से सतर्क रहने , मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील की जा रही है। अस्पतालों में आने वाले पांच प्रतिशत इन्फ्लुएंजा और शत प्रतिशत गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी से संबंधित मरीजों की कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी को सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द आदि जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS