छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश,जन जीवन प्रभावित,तीन की मौत

0
20250702_091651.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ में बहने से 3 लोगों की मौत हो गई है,नदी और नाले उफान पर आ गए हैं। कई जगहों पर पुलिया तेज बहाव के कारण बह गई है।जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है,वहीं निचले इलाकों में बसे लोगों के घरों में बारिश का पानी जा पहुंचा।

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर-कोरबा समेत 18 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कई जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

रायगढ़ में भारी बारिश

इसी बीच मंगलवार को रायगढ़ में भी हुई भारी बारिश हुई,जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए, मालधक्का रोड स्थित रेलवे अंडर ब्रिज में बारिश और नालों का पानी भर गया,उसके अलावा वार्ड नंबर 38 खेतपारा में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया जिससे घर में तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई,वहीं गुलमोहर कालोनी,संजय कॉम्प्लेक्स में भी बारिश का पानी सड़क पर भर गया।

भारी बारिश से घंटों बिजली गुल रही

भारी बारिश से गई जानें

बलरामपुर के शंकरगढ़ में कोरवा जनजाति के मां-बेटे की उफनते नाले में बहने से मौत हो गई, जबकि दूसरी तरफ गेउर नदी में मछली मारने गए एक युवक की डूबने से जान चली गई।

24 घंटे के दौरान शंकरगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत जमडी के आश्रित ग्राम बरपतरा की 20 वर्षीय रजनी पति बिसुन कोरवा सोमवार को अपने मायके ग्राम रकइया गई थी।
इस दौरान इलाके में भारी बारिश हो रही थी। शाम को लौटते समय बरपतरा और रकइया गांव के बीच बढ़नी झरिया नाला उफान पर था। रजनी अपने दो साल के बेटे को गोद में लेकर उसे पार कर रही थी। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में आने से वह बह गई।

जारगिम निवासी मुन्नी शंकर गेउर नदी में मछली मारने गया था। बारिश से नदी में पानी का बहाव तेज था। मछली मारने के दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई।


मुनादी कर गांव लौट रहा कोटवार नदी में बहा
बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के महावीरगंज गांव में मंगलवार सुबह मुनादी कर वापस घर लौट रहा गांव का कोटवार धारी सोनवानी सिंदूर नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में बह गया।

बाढ़ में फंसे बच्चे

बलरामपुर जिले में बारिश के  कारण गागर नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण तीन बच्चे घंटों तक फंसे रहे। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूरजपुर में भी भीषण बारिश

सूरजपुर जिले में भी भीषण बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक पानी के तेज बहाव में फंस गए। उन्होंने बाइक में एक लकड़ी डालकर उसे उठाया और फिर बाइक को कंधे पर उठाकर नदी पार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *