3 जुलाई को युवक ने दी एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह की धमकी

0
20250702_113021.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ के मुंगेली निवासी युवक ने कार्रवाई ना किए जाने की स्थिति में 3 जुलाई को एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी है।

यह धमकी मुंगेली जिले के  ग्राम डिंडोरी, थाना लालपुर खेमेश्वर पुरी गोस्वामी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर दी है। खेमेश्वर पुरी गोस्वामी का कहना है कि  विगत 30 जून 2025 को 4 असामाजिक तत्वों नेपाल पुरी,मीलाबाई, मोहनपुरी, छोटू भारती द्वारा 200 पोधों जिनमें जंगली, इमारती,फूल, फलदार व बहुमूल्य दुर्लभ प्रजाति भोजपत्र के तीन व चार साल के पौधों को काटने व मेरी मृत मां की समाधि (दसनाम संप्रदाय में समाधि की विशेष पूजा होती है, शिवलिंग स्थापित किया जाता है) को कुल्हाड़ी से मारकर क्षतिग्रस्त किया गया है।

दोनों घटनाओं का समय अलग होने के कारण एक शिकायत थाना व एक कलेक्टर जनदर्शन में किया गया है, यदि आज दो जुलाई की शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता है तो कल 3 जूलाई को एसपी कार्यालय, मुंगेली के सामने आत्मदाह करने मजबूर हूं।

इनमें से नेपाल पुरी के द्वारा मेरे विरुद्ध झूठी शिकायत पर तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा मुझे फोन पर जेल भेजने की धमकी दी गई थी। पर तब विवेचना दौरान शिकायत झूठी पाई गई थी और मुझे गिरफ्तार करने आए पुलिस कर्मी वापस गए,पर आज तक झुठी शिकायतकर्ता के विरुद्ध संवैधानिक अधिकारों व सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करने के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कलेक्टर जनदर्शन में वन विभाग के नाम शिकायत की पावती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *