बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर निकली अफवाह,अस्पताल में इलाज जारी

0
n6885710911762833134537ddf99987d9968be9801a57f0b37c56a3e01bee389956bff4610cfdd8b2a05e1c.jpg

ईशा देओल और हेमा मालिनी ने किया खंडन

सामना –  हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लंबे समय से सांस लेने की समस्या से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं उनकी देख-रेख स्पेशल डॉक्टर टीम द्वारा की जा रही है।

वहीं धर्मेंद्र की हेल्थ की खबरों के बीच में सोशल मीडिया पर लगातार उनके निधन की खबरें वायरल हो रही हैं, जिसको लेकर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की खबरों पर नाराजगी जताते हुए पोस्ट शेयर किया है।

ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र की निधन की खबरों का खंडन करते हुए लिखा, ‘मीडिया इस मामले पर ज्यादा ही एक्टिव चल रही है और गलत खबरें फैला रही है. मेरे पिता स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं. मेरी आप सभी लोगों से रिक्वेस्ट है कि वे हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें. पापा की स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ करें.’

धर्मेंद्र ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

धर्मेंद्र की फिल्म तेरी बातों में उलझा जिया 2024 में रिलीज हुई थी वहीं,उनकी अगली फिल्म इक्कीस इस साल रिलीज होने वाली है।धर्मेंद्र ने अपने छह दशक लंबे करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *