निर्माणाधीन मदिरा दुकान पर तत्काल रोक लगाने की मांग,महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
20251127_205132.jpg

सामना -सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के गांव मसानकुड़ा,जनपद पंचायत बरमकेला की महिलाओं ने निर्माणाधीन शासकीय मदिरा दुकान पर तत्काल रोक लगाने की मांग कलेक्टर से की है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन ने उनकी  बसाहट से लगभग 300 मीटर दूर मदिरा दुकान प्रस्तावित किया है,जो मसानकुड़ा के आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालय से मात्र 400 मीटर की दूरी पर है, साथ ही उनके निस्तारीत तालाबों से भी बहुत करीब है।

गांव के छात्र पढ़ाई के लिए और ग्रामीण बाजार या अस्पताल जाने के लिए इसी रस्ते का उपयोग करते हैं। इसलिए गांव की महिला स्व सहायता समूह व अन्य महिलाओं,नागरिकों को इससे घोर आपत्ति है।

ग्रामीणों का कहना है कि हमारा गांव एक छोटा सा गांव है जहां भौतिक सुविधाओं का आभाव है,सभी जरूरतों शिक्षा, सामान खरीदने,अस्पताल,राशन लेने के लिये इसी रस्ते से ही होकर गुजरना  पड़ता है और प्रस्तावित मदिरा दुकान उनके गांव से पहुंच मार्ग में प्रस्तावित है जिसने हमें भय है कि आए दिन अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ेगा साथ ही हमारे गांव के छात्रों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा।

इसलिए ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है  कि उक्त प्रस्तावित स्थल पर मंदिरा दुकान निर्माण पर तत्काल रोक लगाए हुए किसी अन्य उपयुक्त स्थल पर प्रस्तावित करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *