रायगढ़ में जादूगर हीरालाल का मैजिक,रोमांच से भरे रोजाना दो शो

0
20251129_133017.jpg

Samna.in-रायगढ़-ओडिशा के फेमस जादूगर आर के हीरालाल (Famous Magician R K Heeralal) का मैजिक शो 30 नवंबर रविवार से गोपी टॉकीज में शुरू होने जा रहा है,जहां हैरत और रोमांच से भरे जादू की कला का प्रदर्शन रोजाना दो शो में,वहीं शनिवार और रविवार को 3 शो में किया जाएगा। इस शो के लिए टिकट शुल्क 100रु, 200रु और 300 रुपए तक निर्धारित किया गया है,साथ ही कॉलेज या स्कूल ग्रुप के लिए यह शुल्क 80 रुपए तय किए गए है।

पहली बार रायगढ़ में हीरालाल का मैजिक

ओडिशा के फेमस जादूगर हीरालाल 30 वर्षों से जादू की कला का प्रदर्शन कर रहे हैं,उनके जादू की कला ना केवल ओडिशा बल्कि अन्य राज्यों में भी देखने को मिलती है।संबलपुर धमतरी, कांकेर के बाद अब वे रायगढ़ में अपनी कला का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।रायगढ़ में उनका यह मैजिक शो पहली बार देखने को मिलेगा। यह शो 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक जारी रहेगा,जिसमें पहला शो दोपहर 3 बजे से और दूसरा शाम 6 बजे से शुरु होगा।शनिवार और रविवार तीन शो होंगे जिनमें पहला शो दोपहर 12 बजे,दूसरा दोपहर 2 बजे और तीसरा शो शाम 6 बजे से होगा।

कमाई से करते हैं चैरिटी

जादूगर हीरालाल की खास बात यह है कि वे अपने मैजिक शो के जरिए हुई कमाई से चैरिटी भी करते हैं,ओड़िशा में उन्होंने रेडक्रॉस के लिए चैरिटी शो कर 90 लाख रुपए का दान  किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *