November 24, 2026

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर मवेशी तस्कर पर कार्रवाई,8 गौवंश कराए गए मुक्त

IMG-20260127-WA0458.jpg

Samna.in Raigarh वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़  शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के पश्चात मादक पदार्थों एवं मवेशी तस्करी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिणामस्वरूप मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर 8 नग कृषक गौवंशों को मुक्त कराया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
  लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से  सूचना मिली कि एक व्यक्ति 8 नग गौवंश को मारते-पीटते, हांकते हुए, बिना चारा-पानी कटेलपारा लैलूंगा से उड़ीसा की ओर पैदल ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने कटेलपारा के पास दबिश दी, जहां एक व्यक्ति कच्चे मार्ग से मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए पाया गया।पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जलंधर यादव पिता वैधराज यादव उम्र 46 वर्ष निवासी बैस्कीमुड़ा बताया तथा अपने साथी पिताम्बर यादव निवासी चरखापारा के साथ मिलकर उक्त मवेशियों को चरखापारा से उड़ीसा ले जाना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी मवेशियों की खरीदी-बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसके कब्जे से 8 नग गौवंश (कीमत लगभग 1,00,000 लाख जप्त किया गया। आरोपी जलंधर यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement Carousel