November 24, 2026

Raigarh कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर महिला से दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर देता रहा धमकी,आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260203-WA1026.jpg

Samna.in रायगढ़ जिले के  छाल थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पीड़िता ने 2 फरवरी को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह स्वास्थ्यगत कारणों से जनवरी 2025 से मायके में रह रही है। अप्रैल माह में मकान की मरम्मत के लिए छाल के चन्द्रभान यादव के माध्यम से मिट्टी गिरवाई थी, तभी से आरोपी का घर आना-जाना शुरू हो गया।
पीड़िता के अनुसार 6 अप्रैल रविवार को आरोपी उसके काम से छुट्टी के दिन शाम को उसके घर आया और बातचीत में उलझाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया, जिसे पीने के कुछ समय बाद उसे नींद आने लगी। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-
महिला के आवेदन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं महिला थाना टीम द्वारा पीड़िता के कथन दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रभान यादव  निवासी ग्राम शाहपुर पोस्ट अजीजाबाद थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम ISC साइडिंग नदी किनारे हाटी पेट्रोल पंप के पास थाना छाल क्षेत्र को गिरफ्तार किया। आरोपी की मेडिकल जांच एवं गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी  सिंह ने स्पष्ट किया है किमहिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर न्यायालय में सशक्त पैरवी कर सजा दिलाने तक पूरी गंभीरता से कार्य करेगी।

Advertisement Carousel