Train Cancelled-  रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस आज से 15 दिनों के लिए रद्द

0
n70697207717752728555699ede1c5e1fc35ecb3e23073289876704e08882a1b6e5f4e2e199b2a1e3eebd81.jpg

रायगढ़-बिलासपुर मेमू 12 अप्रैल तक रद्द

Samna.in.Raigarh.Train Cancelled.बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण और बिलासपुर-चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कनेक्टिविटी कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने रायगढ़-बिलासपुर मेमू को 12 अप्रैल तक रद्द किया है।

इसके अलावा गोदिया से चलकर झारसुगुड़ा तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर स्टेशन तक चलेगी। वहीं झाड़सुगुड़ा से बिलासपुर के बीच 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

गोंडवाना भी रद्द

गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 व 22 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 व 24 अप्रैल 2026 को रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *