November 14, 2026

Raigarhशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,15 वर्षीय लापता किशोरी बरामद

motion_photo_7319513090799065981.jpg

Samna.in.Raigarhपुलिस चौकी रैरूमाखुर्द एवं धरमजयगढ़ पुलिस ने 15 वर्षीय गुम किशोरी को बरामद कर किशोर को अपहरण और पॉक्सो एक्ट मे निरुद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। वहीं महिला थाना ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी महेन्द्र पासवान निवासी जूटमिल जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

15 वर्षीय गुम किशोरी बरामद,नाबालिक किशोर  निरुद्ध

14 जून 2026 को बालिका की मां ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री 10 जून 2026 से लापता है तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका है। शिकायत पर चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

18 जून को गुम किशोरी को उसकी मां द्वारा पुलिस चौकी में प्रस्तुत किया, जहां गवाहों की उपस्थिति में उसकी सकुशल बरामदगी की कार्रवाई की गई।  जिसमें उसने बताया कि नाबालिग किशोर उसे शादी करने का झांसा देकर जबरन अपने साथ उसके गांव ले गया था जहां उसकी उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए । प्रकरण में बीएनएस की धारा 64(2)(m), 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी गई ।

       प्रकरण में बालिका का माननीय न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया तथा बाल कल्याण समिति, रायगढ़ के माध्यम से उसकी काउंसलिंग भी कराई गई।

पूछताछ में उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर नियमानुसार उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 1 जुलाई 2026 को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक को निरुद्ध कर सक्षम न्यायालय/बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

2 जुलाई 2026 को पीड़िता (31 साल) ने महिला थाना रायगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2018 में उसकी पहचान महेन्द्र पासवान से हुई। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए पीड़िता से विवाह करने का आश्वासन दिया। पीड़िता द्वारा अपने परिवार की जानकारी देने के बावजूद आरोपी ने उसे विश्वास में लिया और अपने साथ किराये के मकान में रखा, जहां विवाह का विश्वास दिलाकर लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।

       पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसे जानकारी मिली कि आरोपी पहले से विवाहित है तथा उसके तीन बच्चे हैं। इस संबंध में पूछने पर आरोपी ने विवाद करते हुए 30 जून 2026 को उसे अपने साथ रखने से इंकार कर घर से निकाल दिया।

        महिला के आवेदन पर अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन दर्ज कर उसकी सहमति से  चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा आवश्यक जैविक साक्ष्य सुरक्षित किए गए। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे उसके निवास से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसका भी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS