November 23, 2026

SAS TRANSfER राज्य प्रशासनिक सेवा के125 अधिकारियों का तबादला,कई जिलों के बदले डिप्टी कलेक्टर

IMG_20260929_143216

Oplus_131072

Samna.in.SAS Transfer in Chhattisgarhछत्ती छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है,जारी आदेश में रायपुर, बिलासपुर,रायगढ़,दुर्ग सहित अधिकांश जिलों के डिप्टी कलेक्टरों का तबादला किया गया है।

कई जिलों के बदले डिप्टी कलेक्टर

कोरिया के अपर कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य को बालोद, जबकि बालोद के अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। वहीं सरगुजा के सुनील कुमार नायक को जशपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। दंतेवाड़ा के अपर कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। फेरबदल का असर राजधानी रायपुर में भी दिखाई देगा। रायगढ़ के अपर कलेक्टर रवि राही को रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अतुल विश्वकर्मा और अन्य अधिकारियों को भी रायपुर नगर निगम में नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इसके अलावा मंत्रालय, नवा रायपुर, राज्य स्तरीय संस्थानों और अलग-अलग विभागों में पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की पूरी सूची

Advertisement Carousel