October 31, 2026

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार,कत्ते से युवक पर किया वार,आरोपी गिरफ्तार

IMG-20261030-WA1169

Samna .in.Raigarh crime news तमनार के ग्राम कठरापाली में मुर्गा जल्दी देने की बात पर हुए विवाद में दुकानदार ने मुर्गा काटने वाले लोहे के कत्ते से युवक के पैर पर वार कर उसे घायल कर दिया। मामले में तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन सोनी के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ग्राम कठरापाली निवासी मुकेश रात्रे अपने दोस्त मुकेश पैकरा के साथ गांव में कृष्णा सोनी की मुर्गा दुकान पर मुर्गा खरीदने गया था। इस दौरान मुर्गा जल्दी देने की बात कहने पर दुकान में मुर्गा काटने का काम करने वाले अर्जुन सोनी ने नाराज होकर युवक से गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान मुकेश रात्रे जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी ने मुर्गा काटने वाले लोहे के कत्ते से उसके बाएं पैर के तलवे पर वार कर चोट पहुंचाई।

 

घटना के संबंध में प्रार्थी ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई। तमनार पुलिस ने आहत का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अर्जुन सोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Loading

LETEST POSTS