November 20, 2026

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

IMG-20261120-WA0976

 Samna.in.Raigarh शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की टीम ने ग्राम भाठनपाली में दबिश देकर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

33 वर्षीय स्थानीय महिला ने आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान निवासी ग्राम भाठनपाली के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी जान-पहचान प्रवीण कुमार प्रधान से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। वर्तमान में महिला चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी, जहां आरोपी का आना-जाना था। पीड़िता के अनुसार4 दिसंबर 2024 को आरोपी ने शादी करने का विश्वास दिलाकर उसे अपने किराये के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद भी समय-समय पर शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा

 18 जनवरी 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और विवाद करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने से साफ इंकार करते हुए धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 351(3), 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था।आज आरोपी के ग्राम भाठनपाली में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी प्रवीण कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

Advertisement Carousel

LETEST POSTS