November 23, 2026

Raigarh वाहन चालकों पर कार्रवाई,तेज़ रफ्तार,बिना हेलमेट,ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटा 4 लाख रुपये का चालान

IMG-20261123-WA0993

Samna.in.Raigarh- रायगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने सहित मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 631 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख रुपये का चालान किया गया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए 6 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई

 

इस अभियान में सर्वाधिक कार्रवाई यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा 185 वाहन चालकों पर की गई। इसके अतिरिक्त थाना तमनार में 101,धरमजयगढ़ में 74 छाल में 33 लैलूंगा में 31,भूपदेवपुर में 27,सिटी कोतवाली में 26, कापू में 23, कोतरारोड़ में 22,जूटमिल में 25, खरसिया में 23, घरघोड़ा में 20,पुसौर में 19,चक्रधरनगर में 14, तथा पूंजीपथरा में 8 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

 

रायगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और शराब पीकर कभी भी वाहन न चलाएं।

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश – सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel