November 28, 2026

सर्दियों में चेहरे पर रुखापन,नहाने से पहले 5 टिप्स अपनाएं

Oplus_131072

Oplus_131072

सर्दियों में कैसे करें स्किन केयर

Samna.in.सर्दियों का मौसम आते ही कई बार चेहरा रूखा,खिंचा हुआ और बेजान नजर आता है,चेहरे की चमक गायब सी लगती है.इसकी एक बड़ी वजह ठंडी हवा और कम नमी हो सकती है. ऐसे में सिर्फ फेस वॉश करना काफी नहीं है। अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में भी चेहरा मुलायम और फ्रेश दिखे, तो नहाने से पहले अपनी स्किन के लिए ये 5 छोटे-छोटे काम जरूर करें.

चेहरे को बहुत गर्म पानी से न धोएं

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन चेहरे पर बहुत गर्म पानी डालने से त्वचा का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है. इससे चेहरा और ज्यादा रूखा हो जाता है. इसलिए चेहरे को हल्के गुनगुने या सामान्य पानी से ही धोएं.

चेहरे पर लगाएं हल्का मॉइस्चराइजर

नहाने से पहले चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाने से रूखी त्वचा को आराम मिल सकता है.खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो चेहरे के उन हिस्सों पर ध्यान दें जहां ज्यादा खिंचाव महसूस होता है. अपनी त्वचा के हिसाब से मॉइस्चराइजर चुनें.

एलोवेरा जेल का कर सकती हैं इस्तेमाल

अगर आपकी त्वचा को एलोवेरा सूट करता है, तो नहाने से पहले चेहरे पर इसकी पतली परत लगा सकती हैं. इसे कुछ मिनट तक रहने दें और फिर पानी से धो लें. हालांकि, संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए.

चेहरे पर जोर से न रगड़ें

कई लोग सर्दियों में चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं. ऐसा करने से त्वचा में जलन और रूखापन बढ़ सकता है. रोजाना स्क्रब करने के बजाय हल्के हाथों से चेहरा साफ करें और मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखाएं.

नहाने के बाद भी लगाएं मॉइस्चराइजर

सिर्फ नहाने से पहले ही नहीं, बल्कि नहाने के बाद भी चेहरे की देखभाल जरूरी है. चेहरा धोने के बाद जब त्वचा हल्की नम हो, तभी मॉइस्चराइजर लगा लें. दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना भी न भूलें.

सर्दियों में चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, संतुलित खाना खाएं और पूरी नींद लें. रोजाना त्वचा की हल्के तरीके से देखभाल करने से रूखेपन की परेशानी कम करने में मदद मिल सकती है. याद रखें, चेहरे पर निखार लाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा जरूरी है सही स्किन केयर रूटीन.

 

 

 

Advertisement Carousel