November 23, 2026

Cyber & Police Raid:- निर्माणाधीन मकान में चल रहा था जुआ, पुलिस ने धावा बोल 10 जुआरियों से जप्त किए डेढ़ लाख से अधिक…..

IMG-20240107-WA0926.jpg

सामना:- रायगढ़:- अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही के क्रम में एक निर्माणाधीन मकान भीतर जुआ की सूचना पर  साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने घेराबंदी कर  रेड कार्यवाही में 10 जुआरियों को पकड़ा है ।

           

जुआ रेड के पहले गश्त के दौरान डीएसपी अमन लखीसरानी ने फड की रैकी की ओर साइबर सेल को सूचना दी। इसके बाद जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा गया । मौके पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को जुआ खेलते  पकड़ा गया, जिनके पास से 1,80,570 नगद, 10 मोबाइल, एक बिछाना (प्लास्टिक बोरी)  की जब्ती की गई है ।

जुआ खेल रहे जुआरियान (1) रविंद्र अरोड़ा पिता जगदीश अरोड़ा 42 साल सोनार पारा रायगढ़ (2) रौनक अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल 32 साल कालिंदी कुंज रायगढ़ (3)  मोहम्मद शहजादा पिता मोहम्मद खादीम 35 साल राजा पारा रायगढ़ (4) अजहरुद्दीन अली पिता मोहम्मद हामिद 26 साल मौधापारा जूटमिल (5) विनय अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल 48 साल सांगीतराई जूटमिल (6) प्रशांत मिश्रा पिता सुखदेव मिश्र 22 साल निवासी गोपालपुर (7) मोहम्मद अंसारी पिता मोहम्मद मुख्तार 51 साल चांदमारी रायगढ़ (8) राजेश अग्रवाल पिता बद्री प्रसाद अग्रवाल 50 साल एमजी रोड रायगढ़ (9) रत्थू प्रसाद जायसवाल पिता स्वर्गीय खगेश्वर प्रसाद उम्र 45 साल निवासी कबीर चौक जूटमिल रायगढ़ (10) दयाराम अग्रवाल पिता स्वर्गीय रामकुमार अग्रवाल 65 वर्ष सेवा कुंज रायगढ़ को पकड़ा गया है।

Advertisement Carousel