November 22, 2026

जगदलपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह,वन मंत्री श्री कश्यप ने चलित रामायण मंडली रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

IMG-20240122-WA1532.jpg

Samna Jagadalpur 22 जनवरी 2024:- वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में आज जिला बस्तर (जगदलपुर) में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया। मंत्री श्री कश्यप ने इस दौरान विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर श्री चैतन्य संकीर्तन मंडल के चलित रामायण मंडली रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चलित रामायण मंडली रथ जगदलपुर के सदस्य सभी वार्डों में घूम-घूम कर भजन कीर्तन करेेंगे और लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संदेश के प्रति जागरूक करेंगे। रथ में अयोध्या का प्रतीकात्मक राम मन्दिर बनाया गया है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement Carousel