November 23, 2026

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार …..

IMG-20240214-WA1001.jpg

सामना:- रायगढ़:-धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा महिला से छेड़खानी के मामले में बायसी कालोनी निवासी विपुल मल्लिक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

          बीते 03 दिसंबर को थाना धरमजयगढ़ में क्षेत्र की महिला ने खेत में काम करने के दौरान विपुल मल्लिक द्वारा बुरी नियत से हाथ बांह को पकड़ कर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आरोपी विपुल मल्लिक पर छेड़खानी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।फरार आरोपी को गांव में देखे जाने की सूचना पर  पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर में दबिश दिया गया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी विपुल मल्लिक पिता सिद्धेश्वर मल्लिक उम्र 35 वर्ष से पूछताछ कर आरोपी के कृत्य पर गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है ।

Advertisement Carousel