November 23, 2026

  Raigarh अविवाहित बताकर किया विवाह का वादा..किया दुष्कर्म..फिर घर से निकाला,आरोपी रिमांड पर….

IMG-20240228-WA1070.jpg

सामना :- रायगढ़:-  रायगढ़ में मजदूरी का कार्य करने वाली महिला को स्थानीय युवक ने खुद को अविवाहित बताकर विवाह का झांसा दिया और महिला का दैहिक शोषण करने के बाद विवाह से इंकार करते हुए घर से निकाल दिया।जिसकी शिकायत महिला ने जूटमिल थाने में की है।पीड़ित महिला की शिकायत पर जूटमिल निवासी आरोपी सुजीत थापा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  महिला ने अपनी शिकायत में  बताया कि वह मध्यप्रदेश की रहने वाली है । पति के लड़ाई झगड़ा से परेशान होकर वर्ष 2014 में अपने बच्चों के साथ रायगढ़ आकर मजदूरी कर गुजर बसर कर रही है । काम के दौरान वर्ष 2017 में सुजीत थापा से जान परिचय हुआ । सुजीत  फास्ट फूड (मोमोज) बनाने का काम करता था जो साथ में काम करेंगे, दुकान खोलेंगे कहकर मित्रता बनाया और जनवरी 2018 में अपने किराया मकान में ले जाकर शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध बनाया।

सुजीत ने खुद को अविवाहित बताया था बाद में उसके शादीशुदा होने का पता चला । धीरे-धीरे सुजीत के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा, सुजीत छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा गाली गलौज करने लगा । अब सुजीत शादी नहीं करूंगा कह कर घर से निकाल दिया।

महिला की शिकायत पर आरोपी सुजीत थापा पर दुष्कर्म का अपराध पंजीकृत कर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी सुजीत थापा पिता चंद्र बहादुर थापा उम्र 40 वर्ष जूटमिल को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Advertisement Carousel